Last Updated: Friday, May 3, 2013, 20:45
नई दिल्ली : जम्मू की जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रानजेय पर हमले को अफसोसजनक करार देते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी हालत स्थिर है और उसने आश्वासन दिया कि दोषी दंडित किए जाएंगे। उधर, पाकिस्तान ने उसे तत्काल वापस भेजने की मांग की।
पाकिस्तानी उच्चायोग ने 52 वर्षीय सनाउल्ला के लिए तत्काल राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर भारत ने कहा कि उसका इलाज कर रहे डाक्टर यदि इस बात इजाजत दे देते हैं तो अनुमति दे दी जाएगी। सनाउल्ला उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे टाडा कानून के तहत दोषी ठहराया गया। उसे 1999 में गिरफ्तार किया गया था।
यहां उच्चायोग के प्रेस अताशे ने कहा कि पाकिस्तानी उच्चोग ने गंभीर चिंता दिखायी है। उसने विदेश मंत्रालय के समक्ष जम्मू की कोट भालवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इलाज के लिए सनाउल्ला को मानवीय आधार पर तत्काल वापस भेजने की मांग की है। पाकिस्तान ने सनाउल्ला को एयए एम्बुलेंस से पाकिस्तान भेजने की मांग की है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, May 3, 2013, 20:45