Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 09:14
नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से संघर्ष विराम उल्लंघन की एक और घटना को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात पुंछ जिले में मेंढर सेक्टर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रात 8 बजे गोलीबारी शुरू की और भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इससे तीन दिन पहले संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना सामने आई थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, September 7, 2013, 09:14