पीएम मनमोहन सिंह से आज मुलाकात करेंगी सू ची

पीएम मनमोहन सिंह से आज मुलाकात करेंगी सू ची

पीएम मनमोहन सिंह से आज मुलाकात करेंगी सू चीज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली: म्यांमार की लोकतंत्र समर्थन नेता आंग सान सू ची आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी। सूची मंगलवार को छह दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंची। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेहरू मेमोरियल में व्यख्यान भी देंगी।

सू ची भारत के छह दिन की यात्रा पर हैं। इस दरम्यान वे उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात करेंगी।

सूची म्यांमार में लोकतांत्रिक और बहुदलीय राजनीतिक प्रणाली लागू करने की कवायद में जुटी हुई हैं। सू ची संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के न्योते पर भारत आई हैं। वह आज यहां ‘जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल लेक्चर’ देंगी। विदेश सचिव रंजन मथाई ने यहां हवाई अड्डे पर इस लोकतंत्र समर्थक नेता की अगवानी की। विदेश विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक सू ची की यह यात्रा पारस्परिक हित के सभी विषयों पर विचारों के आदान प्रदान के लिए अवसर प्रदान करेगी।

अपने करीब एक हफ्ते की यात्रा के दौरान सू ची ‘लेडी श्री राम कॉलेज’ भी जाएंगी, जहां वह अध्यापकों और छात्रों से बात करेंगी। उन्होंने इस कॉलेज में पढ़ाई की है। गौरतलब है कि सू ची ने अपनी मां डॉ खीन यी के भारत में राजदूत नियुक्त रहने के दौरान अपने बचपन के कुछ साल यहां बिताए थे। वर्ष 1987 में वह ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन शिमला’ में शोधार्थी भी रही थी।

First Published: Wednesday, November 14, 2012, 10:26

comments powered by Disqus