Last Updated: Monday, September 24, 2012, 20:52

पुणे : पुणे के साहकार नगर में सोमवार को चार मंजिला एक रिहायशी भवन के गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गयी जबकि उसके मलबे में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पुलिस ने बताया कि अग्मिशमन कर्मियों ने मलबे से एक महिला और पांच पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य अब भी जारी है और मलबे में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पुणे नगर निगम के अनुसार इमारत का अनधिकृत निर्माण किया गया था और उसके मालिकों को मकान गिराए जाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था।
नगर निगम आयुक्त महेश पाठक ने कहा कि इस हादसे के बाद मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार मृतकों में अधिकतर श्रमिक थे जो निर्माण कार्य में लगे हुए थे। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 24, 2012, 16:13