Last Updated: Friday, July 26, 2013, 00:20
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण नेहरू का गुरूवार देर रात निधन हो गया। 69 साल के अरूण नेहरू ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अपने पीछे पत्नी सुभद्रा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
नेहरू का जन्म 24 अप्रेल 1944 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। अरूण नेहरू राजीव गांधी की सरकार में आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे थे। राजीव गांधी के संबंधी अरूण नेहरू तीन बार लोकसभा सांसद रहे। 7वीं और 8वीं लोकसभा में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से चुनाव लड़ा और जीते थे। 9वीं लोकसभा में वे बिल्लोर से सांसद रहे। उन्होंने वीपी सिंह के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी।
First Published: Friday, July 26, 2013, 00:20