Last Updated: Friday, June 14, 2013, 11:16
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी बनारस से चुनाव प्रचार शुरू कर सकते हैं। भाजपा के चुनाव बोर्ड पैनल का अध्यक्ष बनाए गए नरेंद्र मोदी संभवत: अगले महीने से प्रचार शुरू करेंगे और इसका शुभारंभ बनारस या लखनऊ से होगा।
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी कोई पक्की तारीख तय नहीं हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी पंजाब और उत्तराखंड नहीं गए थे। वे अभी तक पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के बारे में भी चुप्पी साध रखे हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या इस बारे में पार्टी ने नरेंद्र मोदी की स्वीकृति ले ली है, नकवी ने कहा, `हमने उनसे बात की है।` नकवी ने स्वीकार किया कि पार्टी को चुनाव प्रचार में मोदी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुजरात में व्यस्तता के चलते वे विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाए थे। लेकिन अब चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष होने के नाते भी चुनाव प्रचार करने की मोदी की जिम्मेदारी बनती है।
First Published: Friday, June 14, 2013, 11:16