बाज नहीं आ रहा पाक, फिर तोड़ा सीजफायर

बाज नहीं आ रहा पाक, मेंढर क्षेत्र में फिर तोड़ा सीजफायर

बाज नहीं आ रहा पाक, मेंढर क्षेत्र में फिर तोड़ा सीजफायरपुंछ (जम्मू कश्मीर) : पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर भारतीय अग्रिम चौकियों पर निशाना साधा।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने दोपहर करीब 2:35 बजे मेंढर उप-क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की यह ताजा घटना है और भारतीय जवानों ने पुरजोर तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमापार से हुई गोलीबारी में किसी तरह का जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच रक रक कर गोलीबारी जारी है।

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हमीरपुर एवं बालाकोट सीमा क्षेत्र में भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी और मानकोट एवं मेंढ़र क्षेत्र में नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘रविवार रात पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हमीरपुर एवं बालाकोट सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी।’ इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होती रही और यह रात भर जारी रही।

इलाके से आ रही खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नागरिक क्षेत्रों में भी मध्यम स्तर के मोर्टार और राकेट से गोले दागे जिससे मानकोट एवं मेंढर क्षेत्र में रहने वाले लोगों में अफरातफरी फैल गई।

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर संघषर्विराम का उल्लंघन किया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि पिछले नौ दिनों में पाकिस्तानी सैनिकों ने 15 बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया है। इस वर्ष एक जनवरी से अब तक पाकिस्तानी सैनिकों ने 71 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 20, 2013, 00:04

comments powered by Disqus