Last Updated: Friday, January 27, 2012, 16:41
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोहों की समाप्ति के सूचक 'बीटिंग द रिट्रीट' कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा औार यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विजय चौक पर होने वाले इस समारोह में सेना, नौसेना और वायु सेना के विभिन्न बैंड सेना की धुनें बजाएंगे।
शनिवार और रविवार को विजय चौक शाम चार बजे से रात 9.30 बजे तक बंद रहेगा। विजय चौक से जाने वाली डीटीसी और ब्लू लाइन बसों के मार्ग को परिवर्तित कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येन्द्र गर्ग ने कहा, ‘सामान्य यातायात के लिए विजय चौक बंद रहेगा। इंडिया गेट पर विजय चौक और सी हेक्सागॉन के बीच राजपथ पूरी तरह पदयात्रियों के लिए होगा।’
(एजेंसी)
First Published: Friday, January 27, 2012, 22:11