भाजपा की ‘कांग्रेस हटाओ-देश बचाओ’ रैली 12 को

भाजपा की ‘कांग्रेस हटाओ-देश बचाओ’ रैली 12 को

भाजपा की ‘कांग्रेस हटाओ-देश बचाओ’ रैली 12 कोनई दिल्ली : भाजपा ने 12 अक्तूबर को देश भर में जगह-जगह ‘कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ’ रैलियां आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें संप्रग सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश को जाहिर किया जाएगा।

पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति इरानी ने यहां बताया कि यह रैली राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर देश भर में जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली ‘कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ’ रैली को सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडू सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

रोहतक में होने वाली रैली को राजनाथ सिंह, लखनऊ में लालजी टंडन, जयपुर में वसुंधरा राजे सिंधिया, बेंगलुरु में निर्मला सीतारमण और रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी आदि संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इन रैलियों में संप्रग सरकार की कथित गलत आर्थिक नीतियों से देश में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की राशनिंग से उपजे महिलाओं के आक्रोश को प्रदर्शित किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 6, 2012, 18:15

comments powered by Disqus