भाजपा के PM नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के रेवाड़ी में दहाड़ेंगे

भाजपा के PM नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के रेवाड़ी में दहाड़ेंगे

भाजपा के PM नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के रेवाड़ी में दहाड़ेंगेज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली/चंडीगढ़ : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार आज (रविवार को) हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा में करीब द लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। सचिवालय मैदान होने वाली इस रैली में ज्यादातर भूतपूर्व सैनिक शामिल होंगे। क्योंकि इस जिले में बड़ी तादाद में पूर्व सैनिक रहते हैं।

भाजपा ने शुक्रवार को ही मोदी को अगले वर्ष 2014 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी मनोनीत किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों की इस सभा को थल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह भी संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले और सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने में होने वाली मुश्किलों सहित पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर बोलेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री की रैली से एक दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने मोदी के पोस्टरों पर कालिख पोत दी है और कांग्रेस के एक मंत्री ने सभा करने के लिए उनकी (मोदी की) आलोचना की है। राज्य के ऊर्जा मंत्री अजय सिंह यादव ने शनिवार को मोदी की सभा की आलोचना की है और गुजरात सरकार के लोककल्याण और विकासगाथा की आलोचना की है।

उन्होंने दावा किया, `मोदी को ऐसा राज्य चुनना चाहिए था जो गुजरात से पीछे है। हरियाणा खास तौर से पूर्व सैनिकों और मौजूदा रक्षाकर्मियों व समाज कल्याण योजना सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुजरात से आगे है।` उन्होंने कहा, `स्वतंत्रता सेनानियों, रक्षाकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए गुजरात सरकार की पहल और सुविधाओं के मुकाबले भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार हरियाणा में कहीं ज्यादा काम किया है।`

मोदी की सभा को लोगों को गुमराह करने और सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के स्वाभिमान को नजरअंदाज करने का प्रयास करार देते हुए यादव ने मोदी को गुजरात में हरियाणा की नवीन योजनाओं को लागू करने की सलाह दी। पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह के मोदी की सभा में शामिल होने की उम्मीद है।

इन मामलों में हरियाणा की हुड्डा सरकार ने गुजरात सरकार से कहीं ज्यादा काम किया है। मोदी की रैली लोगों को गुमराह करने और सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों के स्वाभिमान को नजरअंदाज करने का प्रयास है। मोदी को गुजरात में हरियाणा की नवीन योजनाओं को लागू करना चाहिए।

First Published: Sunday, September 15, 2013, 09:49

comments powered by Disqus