भाजपा सांसद बाल आप्टे नहीं रहे

भाजपा सांसद बाल आप्टे नहीं रहे

मुंबई : भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता बाल आप्टे का आज शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य 73 वर्षीय आप्टे के परिवार में पत्नी और एक बेटी है। चार दिन पहले उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पेशे से वकील आप्टे को दिसंबर 1975 से फरवरी 1977 तक आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत हिरासत में रखा गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता को राज्य से वर्ष 2000 और 2006 में राज्य सभा के लिये चुना गया था।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आप्टे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक’’ बताया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 17, 2012, 19:17

comments powered by Disqus