Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 14:46

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: भारतीय सैनिकों पर हमला और उनकी बर्बरता पूर्वक हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ऐसा लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के इशारे पर हुआ।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक हाफिज सईद ने पाक सैनिकों को ऐसा करने के लिए उकसाया था? अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना से हफ्तेभर पहले हाफिज सईद ने एलओसी का दौरा किया था।
बताया जा रहा है कि उसने लश्कर की बॉर्डर एक्शन टीम को संबोधित किया था। सूत्रों के मुताबिक सईद ने बॉर्डर टीम को फायरिंग करने के लिए उकसाया था। हाफिज सईद का मकसद पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की गतिविधियों को हवा देना था। मेंढर सेक्टर, जहां भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ और शव क्षत-विक्षत कर दिए गए पूंछ के इसी इलाके में आता है।
First Published: Thursday, January 10, 2013, 10:47