भारत के लिए चीन बड़ा खतरा: आर्मी चीफ - Zee News हिंदी

भारत के लिए चीन बड़ा खतरा: आर्मी चीफ



मेरठ : थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने मौजूदा समय में चीन को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि चीन सेना का विस्तार कर रहा है, तो भारत को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यह सोच कर नहीं बैठना चाहिए कि हम ऐसे ही ठीक हैं।

 

वीके सिंह यहां बुधवार को पाइन डिविजन के पाइन हाल में सैन्य अधिकारियों के बीच ‘इंडिया सिक्योरिटीज चैलेंजस इन द इमर्जिंग जिओ स्टैटेजिक इन्वायरमेंट’ विषय पर बोल रहे थे। जनरल ने कहा कि भारत ने पडोसी देशों पर हमेशा भरोसा किया, लेकिन उन्होंने हमारे भरोसे का मान नहीं रखा।

 

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए जनरल ने कहा कि पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है। इसीलिए वह चीन से दोस्ती बढा रहा है। चीन भी पाक की सहायता से ही भारत की सीमाओं के अंदर घुसने की कोशिश करता है।

 

वीके सिंह ने कहा कि सीमाओं पर लड़ाई के तरीके बदल रहे हैं। इसमें आर्थिक संपन्नता और विपन्नता दोनों ही काबिलेगौर है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का अब एकछत्र राज नहीं चलने वाला है।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, May 10, 2012, 17:56

comments powered by Disqus