Last Updated: Wednesday, December 14, 2011, 09:31
नई दिल्ली : हिंद महासागर में चीन द्वारा सैन्य ठिकाना बनाने संबंधी खबरों के बाद उपजी खतरे की धारणाओं को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को ऐसा नहीं लगता कि चीन, भारत पर हमला करेगा।
मनमोहन सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि हमारी सरकार इस विचार से सहमत नहीं है कि चीन, भारत पर हमला करेगा।
प्रधानमंत्री, उन रिपोर्टों पर पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि चीन हिंद महासागर के द्विपक्षीय देश के पास सेशेल्स में एक बंदरगाह का निर्माण कर रहा है, जिसके जरिए नौ सेना के पोत अफ्रीका से लगे समुद्र में लूट विरोधी अभियानों में हिस्सा लेंगे। बीजिंग ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि यह बंदरगाह सैन्य ठिकाने के रूप में परिवर्तित होगा।
मनमोहन सिंह ने खतरे की धारणा को खारिज कर दिया और कहा कि भारत और चीन की सीमा पर कुल मिलाकर शांति बरकरार है। सिंह ने स्वीकार किया कि चीन के साथ सीमा विवाद पर कोई खास प्रगति नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि उच्च पदस्थ चीनी अधिकारियों ने भारत के साथ शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का उन्हें भरोसा दिया है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 14, 2011, 21:32