भारत-पाक व्यापार, बस सेवा आज से बहाल होने की संभावना

भारत-पाक व्यापार, बस सेवा आज से बहाल होने की संभावना

भारत-पाक व्यापार, बस सेवा आज से बहाल होने की संभावनाजम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार से व्यापार और बस सेवा सोमवार से बहाल हो जाएगी। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की नृशंस हत्या के बाद उपजे विवाद के चलते दोनों करीब एक हफ्ते तक स्थगित रहे।

जम्मू कश्मीर के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सज्जाद किचलू ने बताया कि पुंछ जिले में चक्कन दा बाग क्रांसिग प्वाइंट से 28 जनवरी को नियंत्रण रेखा से परे बस सेवा एवं व्यापार बहाल होगा। पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को भारतीय पक्ष को अवगत कराया था कि वे पुंछ की सीमा के पार से व्यापार एवं बस सेवा बहाल करने को इच्छुक हैं। किचलू ने उम्मीद जतायी कि नियंत्रणा रेखा के आरपार होने वाले व्यापार में वृद्धि होगी।

नियंत्रण रेखा के आर-पार होने वाले व्यापार एवं पर्यटन को विश्वास बहाली का एक महत्वपूर्ण उपाय बताया जाता है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों को मारे जाने के बाद तनाव उत्पन्न होने के चलते यह व्यापार और बस सेवा स्थगित कर दी गई थी।

गौर हो कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हेमराज नामक भारतीय सैनिक का सिर काट लिया। पाकिस्तानी सेना ने 11 जनवरी को चक्कन दा बाग क्रासिंग प्वाइंट पर नियंत्रण रेखा के पार व्यापार होने के लिए द्वार खोलने से इनकार कर दिया। इसके कारण पुंछ जिले में करीब 25 ट्रक फंस गये। इनमें से अधिकतर ट्रकों में सब्जियां भरी थीं, जो पाक अधिकृत कश्मीर के लिए भेजी जा रही थीं। चक्कन दा बाग क्रासिंग प्वाइंट से दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन की सुविधा 2006 में शुरू की गई थी। इसे दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली का प्रमुख उपाय माना जाता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 28, 2013, 09:37

comments powered by Disqus