भारत में विदेशी पर्यटकों में अमेरिकी आगे - Zee News हिंदी

भारत में विदेशी पर्यटकों में अमेरिकी आगे

नई दिल्ली : अतुल्य भारत अभियान ने इस साल सर्वाधिक अमेरिका के पर्यटकों को आकर्षित किया एवं ब्रिटिश पर्यटक दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका और ब्रिटेन से क्रमश: 9,31,292 और 7,59,494 पर्यटक भारत आए।

 

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पड़ोसी देश बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा जहां के 4,31,962 पर्यटकों ने भारत यात्रा की। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल ब्रिटिश और बांग्ला पर्यटकों की संख्या में कमी आई।
वर्ष 2009 में 7,69,251 ब्रिटिश और 4,68,899 बांग्ला पर्यटकों ने भारत भ्रमण किया था। इस साल श्रीलंका से 2,66,515, नेपाल से 1,04,374 और पाकिस्तान से 51,739 पर्यटक पर्यटन पर भारत आए।

 

हालांकि विदेशी पर्यटकों के मामले में पाकिस्तान शीर्ष के 15 देशों में शामिल नहीं है। विदेशी पर्यटकों की सूची में जिन देशों के नाम हैं उनमें कनाडा, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल है। इस साल देश में कुल 57.80 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए जबकि पिछले साल 51.10 लाख पर्यटकों ने भारत यात्रा की थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 18, 2011, 17:23

comments powered by Disqus