भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई: सोनिया - Zee News हिंदी

भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई: सोनिया



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: यूपीए सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और मंत्रियों को साफ कर दिया कि भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसदों को संबोधित करते हुए कहा यह पार्टी की जिम्मेदारी है कि जो भ्रष्टाचार को पार्टी या सरकार में बढावा दे तो उसे सजा दी जाए। सोनिया ने कहा कि पार्टी को आगामी 2014 के आम चुनावों के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस के तीन साल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, जिससे  लोगों के दिल में कांग्रेस की साख पहले के मुकाबले काफी कम हुई है। पार्टी की घटती साख पर सोनिया गांधी काफी चितिंत हैं और वह पार्टी को इससे उबारना चाहती हैं।

First Published: Wednesday, May 23, 2012, 01:42

comments powered by Disqus