Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 21:08
नई दिल्ली: केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के अनुसार वर्ष 2011 के दौरान सरकारी संगठन से मिलने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों के मामले में रेल विभाग शीर्ष पर रहा, जहां से सबसे अधिक 8,805 शिकायतें मिलीं।
सीवीसी ने अपनी वाषिर्क रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल रेल विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सबसे अधिक 8,805 शिकायतें मिलीं। रेल के बाद बैंकों कर्मचारियों के खिलाफ 8,430 और आयकर विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध 5,026 शिकायतें मिलीं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ 4,783 और शहरी विकास विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ 3,921 शिकायतें आईं।
इनके अलावा सीवीसी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ 2,960 शिकायतें और दूरसंचार विभाग के खिलाफ 1,918 मिलीं। इसी तरह पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ 1,877, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ 1,544 और सीमा एवं उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 1,296 शिकायतें आईं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 19, 2012, 21:08