भ्रष्टाचार है गंभीर चुनौती: एंटनी

भ्रष्टाचार है गंभीर चुनौती: एंटनी

भ्रष्टाचार है गंभीर चुनौती: एंटनी
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि देश में भ्रष्टाचार गंभीर चुनौती है और सैन्य बल इससे अछूते नहीं हैं। सैन्य बलों को दिए संदेश में एंटनी ने कहा कि सैन्य बलों को दिन प्रतिदिन के काम में ईमानदारी, निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। भ्रष्टाचार न सिर्फ किसी का मनोबल बुरी तरह प्रभावित करता है बल्कि इसके कई अन्य दुष्परिणाम भी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बल कडी मेहनत, दृढ निश्चय और अनुशासन के लिए विख्यात हैं। यह सुनिश्चित करना हम सब की व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी है कि सामान्य तौर पर हमारे सशस्त्र बलों ने जो उत्कृष्ट काम किया है, वह किसी भी कीमत पर बेकार न हो।

एंटनी ने कहा कि आतंकवाद देश के समक्ष सबसे बडी चुनौतियों में से एक बना हुआ है। सशस्त्र बलों को दिन प्रतिदिन इसकी चुनौती का सामना करना पडता है हालांकि सतर्कता के साथ साथ संयम और अनुशासन की जरूरत है। कहीं भी मानवाधिकार उल्लंघन का एक भी मामला नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने तटीय सुरक्षा मजबूत करने पर सबसे अधिक जोर दिया है। तटीय राडार नेटवर्क पर तेजी से काम करने के कदम उठाए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 14, 2012, 20:00

comments powered by Disqus