‘भ्रष्‍टाचार उजागर करने वालों को मिले संरक्षण’ - Zee News हिंदी

‘भ्रष्‍टाचार उजागर करने वालों को मिले संरक्षण’


नई दिल्ली : अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में अवैध खनन रोकने के प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) के अधिकारी की मौत की भर्त्सना करते हुए शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार (32 वर्ष) की गुरुवार को अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

 

माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री के शोक संवेदना वाले बयान की जरूरत नहीं है। क्या सरकार अब ऐसे लोगों की मौत को रोकने के लिए उपाय कर सकती है? भ्रष्टाचार रोकने के लिए कई लोगों ने अपनी जान दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वालों के संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को संरक्षण देने के लिए कड़े कानून की आवश्‍यकता है। सरकार के कानून भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं और आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करते हैं।

(एजेंसी)

First Published: Friday, March 9, 2012, 18:13

comments powered by Disqus