मंत्रियों का इस्तीफा मनमोहन-सोनिया का संयुक्त फैसला : कांग्रेस

मंत्रियों का इस्तीफा मनमोहन-सोनिया का संयुक्त फैसला : कांग्रेस

मंत्रियों का इस्तीफा मनमोहन-सोनिया का संयुक्त फैसला : कांग्रेस नई दिल्ली : कांग्रेस ने इस अवधारणा को खारिज करने की कोशिश की है कि सोनिया गांधी ने अनिच्छुक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पवन कुमार बंसल और अश्विनी कुमार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने के लिए बाध्य किया। पार्टी ने कहा कि यह ‘संयुक्त फैसला’ था।

पार्टी ने मीडिया की इन खबरों पर असामान्य खंडन जारी किया कि सोनिया गांधी कांग्रेस की छवि को पहुंच रहे नुकसान को कम करने के लिए (मंत्रियों के) इस्तीफे की मांग मनमोहन सिंह पर थोप दी जबकि प्रधानमंत्री मंत्रियों को हटाने को अनिच्छुक थे। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यहां कहा, ‘मीडिया के एक हिस्से में यह समाचार आया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के जोर देने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से दो मंत्रियों के इस्तीफे हुए। यह धारणा सही नहीं है। वास्तविक स्थिति यह है कि यह प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष का संयुक्त निर्णय था।’ बंसल और कुमार प्रधानमंत्री के करीबी के रूप में देखे जाते हैं।

इन खबरों को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था, ‘क्या प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के बारे में फैसला करने का भी अधिकार त्याग दिया है? दो मंत्रियों को हटाए जाने के संबंध में आज की खबरें सामान्य तौर पर इस बात पर जोर दे रही हैं कि यह सोनिया जी हैं जिन्होंने ‘प्रधानमंत्री के दो आदमियों’ को हटाया है।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 12, 2013, 20:50

comments powered by Disqus