Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 17:34

बर्लिन: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत बुधवार को पांच केंद्रीय मंत्रियों वाली एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बर्लिन पहुंचे।
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला, मानव संसाधन विकास मंत्री एम. एम. पल्लम राजू और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एस. जयपाल रेड्डी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
मनमोहन सिंह जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के निमंत्रण पर इस यात्रा पर आए हैं। यह मनमोहन सिंह की दूसरी जर्मनी यात्रा है। इससे पहले वह दिसम्बर 2010 में जर्मनी का दौरा कर चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 10, 2013, 17:34