मनमोहन से मिले पेनेटा, एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा

मनमोहन से मिले पेनेटा, एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा

मनमोहन से मिले पेनेटा, एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा नई दिल्ली : अमेरिका ने अपने बड़े नौसेनिक बेड़े को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भेजने की घोषणा करने के कुछ दिन बाद मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में पुर्नसंतुलन बनाने की उसकी योजना में भारत अहम है। अमेरिका ने भारत से अफगानिस्तान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा।

मंगलवार को यहां पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री पेनेटा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से मुलाकात की। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि मुलाकातें सकारात्मक रही और पेनेटा ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी पुर्नसंतुलन पर चर्चा की।

अमेरिका ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह एशिया पर केंद्रित नयी रणनीति के तहत अपने बड़े नौसेनिक बेड़े को 2020 तक प्रशांत महासागर क्षेत्र की ओर भेजगा, जिसमें करीब छह विमान वाहक पोत शामिल होंगे।

एक विज्ञप्ति के अनुसार कि मंत्री पेनेटा ने उस कड़ी को रेखांकित किया जो भारत पूर्वी और पश्चिम एशिया के बीच बन रहा है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि अमेरिका अफगानिस्तान और उससे परे हिंद महासागर से सुरक्षा प्रदाता के तौर पर भारत को कैसे देखता है।

समझा जाता है कि बैठक में अमेरिका ने भारत से अफगानिस्तान में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है। दोनों पक्षों ने 2014 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद क्षेत्र में बनने वाले सुरक्षा परिदृश्य पर भी संभवत: चर्चा की। विज्ञप्ति के अनुसार दोनों पक्षों ने अमेरिका.भारत रक्षा संबंध, हमारे साझा हित और समान सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका पिछले कुछ समय से सैन्य संसाधनों के सहयोग तथा दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच अभ्याकस के लिहाज से रक्षा सहयोग बढ़ाते आ रहे हैं।

पेनेटा कल रक्षा मंत्री एके एंटनी से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों पक्ष अपने रणनीतिक तथा सैन्य रिश्तों पर तथा अफ-पाक क्षेत्र के हालात पर वार्ता कर सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 5, 2012, 23:37

comments powered by Disqus