महिलाओं की सुरक्षा पर संवेदनशील होने की जरूरत है : मनमोहन सिंह

महिलाओं की सुरक्षा पर संवेदनशील होने की जरूरत है : मनमोहन सिंह

महिलाओं की सुरक्षा पर संवेदनशील होने की जरूरत है : मनमोहन सिंहज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : पांच साल की बच्ची `गुड़िया` के साथ दरिंदगी पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति और सुरक्षा चिंता का विषय है। हमें इस दिशा में काफी सुधार करने की जरूरत है। छोटी बच्ची के साथ बर्बरता ने हमें याद दिलाया है कि अपने समाज से इस तरह की विकृति को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। ऐसी घटनाओं के बाद होने वाले विरोध प्रदर्शन हमें बताते हैं कि लोगों के गुस्से से निपटते समय उनकी भावनाओं और चिंताओं को समझने की जरूरत है। हमारी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कानून को मजबूत बनाने के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया है।

`गुड़िया` का इलाज एम्स में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। गुड़िया पूरी रात आराम से सोई, बच्ची को किसी तरह का खतरा नहीं है। गुड़िया सवालों का जवाब दे रही है। उसने खाना मांगा, उसके अंदरूनी अंगों में सुधार हो रहा है। गुड़िया को अब सर्जरी की जरुरत नहीं है। बच्ची दो हफ्ते अस्पताल में रहेगी।

इससे पहले शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रेप पीड़ित पांच वर्षीया बच्ची ‘गुड़िया’ से मिलीं। सोनिया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों से पीड़ित लड़की के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। ‘गुड़िया’ से रेप की घटना के विरोध में दिल्ली में जहां जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं शनिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पीड़ित लड़की से मिलने एम्स पहुंचीं थीं। सोनिया ने यहां पीड़ित लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में रहने वाली बच्ची का अपहरण उसके पड़ोसी ने 15 अप्रैल को कर लिया था। दो दिनों तक अपने फ्लैट में बंधक बना कर कई बार दुष्कर्म करने वाले ने दरिंदगी की सारी हदें पार की और उसे भूखा-प्यासा रखा। बुधवार को बच्ची की रोने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोगों ने उसे आजाद कराया। बच्ची के गुप्तांग में 200 मिली का बोतल और मोमबत्तियों के टुकड़े मिले। डॉक्टरों का कहना है कि यह पहला मौका है जब मैंने पांच साल की बच्ची के साथ इस तरह की बर्बरता देखी है।

First Published: Sunday, April 21, 2013, 10:43

comments powered by Disqus