Last Updated: Thursday, July 25, 2013, 17:07
मुंबई : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं के लिए यह दुनिया एक मुश्किल जगह है लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा एक कुंजी का काम करती है।
दो दशकों तक शिक्षाविद रहीं बिडेन आज सुबह यहां लड़कियों के एक विद्यालय अंजुमन-ए-इस्लाम के दौरे पर गईं। विद्यालय की लड़कियों के एक समूह ने जिल का स्वागत किया। जिल के साथ उनकी बेटी एश्ले थी। इसके बाद अमेरिका की द्वितीय महिला ने विद्यालय का संक्षिप्त दौरा करके दसवीं में पढ़ने वाली लड़कियों से मुलाकात की। जिल ने उनसे बातचीत की, और मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं।
जिल ने कहा कि कार्यक्षेत्र समेत इस दुनिया की हर जगह महिलाओं के लिए मुश्किलों से भरी है। युवा लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करते हुए देखकर अच्छा लगता है। शिक्षा एक शक्तिशाली हथियार है। यह किसी न किसी तरह से मदद करता ही है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 25, 2013, 17:07