महिला अपराधों पर कड़ाई से निपटने की जरूरत: शिंदे

महिला अपराधों पर कड़ाई से निपटने की जरूरत: शिंदे

महिला अपराधों पर कड़ाई से निपटने की जरूरत: शिंदेनई दिल्ली: महिलाओं के खिलाफ बलात्कार जैसे अपराधों को अस्वीकार्य बताते हुए सरकार ने कहा कि इन अपराधों से कड़ाई से निपटने की आवश्यकता है।

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 16 दिसंबर को एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आपराधिक न्याय प्रणाली की भूमिका पर गंभीर टिप्पणी हुई हैं।

उन्होंने दिल्ली सामूहिक बलात्कार की घटना के बीच आयोजित देश के शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और हमारे समाज के कमजोर तबकों के खिलाफ इस तरह की घटनाएं हमारे लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं। उनसे कड़ाई से निबटने की जरूरत है।

शिंदे ने कहा कि देश की आजादी के 65 साल बाद भी विभिन्न कानूनों के बावजूद महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ अपराधों में कमी नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था, सभी संबंधित पक्षों की भूमिका, हमारे कानूनों की उपयुक्तता और प्रवर्तन की क्रियाशीलता का फिर से मूल्याकंन करने तथा स्कूल के स्तर से जागरूकता तथा संवेदनशीलता बढाने की जरूरत है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 4, 2013, 14:57

comments powered by Disqus