Last Updated: Monday, January 21, 2013, 10:08
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: बीजेपी नेता महेश जेठमलानी ने धमकी दी है कि अगर नितिन गडकरी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का फैसल किया जाता है तो वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगे। खबरों के मुताबिक महेश जेठमलानी की यह धमकी इस बाबत अहम है जब पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के मुताबिक महेश जेठमलानी भाजपा में उस धड़े के नेता हैं जो नीतिन गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ है। इसके पीछे गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया जा रहा हैं। गडकरी का विरोध जताते हुए वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इस्तीफा भी दे चुके है।
रविवार को भाजपा ने अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की। गडकरी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 23 जनवरी तक पर्चा भरेंगे। सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया है। वह सुषमा स्वराज को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। हालांकि सुषमा ने इस पद के लिए अभी तक कोई उत्सुकता नहीं दिखाई है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है।
इस बीच पार्टी अध्यक्ष की चुनावी अधिसूचना में कहा गया है कि अगर चुनाव सर्वसम्मति से होता है तो परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी और अगर प्रतिद्वंद्वी सामने आए एवं मतदान की जरूरत पड़ी तो इसकी घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।
First Published: Monday, January 21, 2013, 10:08