Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 00:03
नई दिल्ली : विश्व के सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर जयपुर की एक लड़की चढ़ाई अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान वह अगले साल अप्रैल में शुरू करेगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय साची का चयन दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीच्यूट द्वारा किया गया है। यह अभियान छह अप्रैल से 25 मई तक चलेगा।
साची ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है। विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने के लिए जैसे अभियान के लिए चुने जाने पर मुझे अच्छा लगा रहा है। अपने देश का नाम रौशन करने के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगी।
माउंट एवरेस्ट (8850 मीटर) नेपाल के हिमालय क्षेत्र में स्थित है।
आठ सदस्यीय समूह की सदस्य साची इंद्रपस्थ महिला कॉलेज से मॉस मीडिया की पढ़ाई कर रही हैं और अपने अभियान में मदद के लिए एक संस्था या व्यक्ति की तलाश कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 26, 2012, 00:03