मानहानि केस: गडकरी की अर्जी पर फैसला आज

मानहानि केस: गडकरी की अर्जी पर फैसला आज

मानहानि केस: गडकरी की अर्जी पर फैसला आज नई दिल्ली : दिल्ली की स्थानीय अदालत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख नितिन गडकरी द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में शुक्रवार को अपना निर्णय सुनाएगी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुदेश कुमार ने गडकरी द्वारा दायर याचिका पर 16 अक्टूबर को अपना निर्णय दो नवम्बर तक के लिए सुरक्षित रखा था।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में गडकरी को शामिल बताया था। भाजपा अध्यक्ष ने एक अक्टूबर को दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई और अदालत में दर्ज बयान में कहा कि वह किसी को भी कोई भी कोयला ब्लॉक आवंटन में शामिल नहीं हैं।

गडकरी की तरफ से पेश अधिवक्तागण अजय दिगपाल एवं अनिल सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेता के आरोप आधारहीन, झूठे एवं अपमानजनक हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 2, 2012, 08:56

comments powered by Disqus