मिशन 2014 के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता: राहुल गांधी

मिशन 2014 के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता: राहुल गांधी

मिशन 2014 के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता: राहुल गांधी रांची : कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आज यहां अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने और 2014 के झारखंड विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा। राहुल गांधी ने झारखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज यहां डोरंडा के इंजीनियर्स हाल में कांग्रेस के जिला और ब्लाक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

राहुल की बैठक से बाहर आये कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कांग्रेस महासचिव ने राज्य के सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दो टूक कह दिया कि वह सभी तरह की गुटबाजी छोड़कर एकजुट हो जायें।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर मिशन 2014 के लिए अभी से काम शुरू कर देने को कहा। राहुल ने कहा कि आम जनता को बतायें कि किस तरह सरकारी योजनाओं में धन का बंदरबांट किया जाता है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का धन झारखंड में लुटाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्रीय योजनाएं झारखंड में सबसे अंत में पहुंचती हैं। राहुल गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को पार्टी के कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा, जिससे उनके बारे में जन.जागृति पैदा की जा सके। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 25, 2012, 22:16

comments powered by Disqus