मीरा कुमार का दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया दौरा रद्द

मीरा कुमार का दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया दौरा रद्द

मीरा कुमार का दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया दौरा रद्दनई दिल्ली : दिल्ली गैंगरेप की घटना के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया का दौरा रद्द करने का निर्णय लिया है। मीरा कुमार के नेतृत्व में भारतीय संसदीय दल को दक्षिण अफ्रीका की यह 4 जनवरी 2013 से प्रस्तावित थी। नामीबिया में मीरा कुमार को राष्ट्रमंडल देशों के सभापतियों की कांफ्रेंस में शामिल होना था।

लोकसभा सचिवालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को दक्षिण अफ्रीका की संसद के अध्यक्ष के आमंत्रण पर 6 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2013 तक दौरा करना था। इसके बाद मीरा कुमार को नामीबिया में 10 जनवरी 2013 से 13 जनवरी 2013 तक होने वाली राष्ट्रमंडल देशों के सभापतियों की स्थायी समिति की बैठक एवं संचालन अधिकारियों की सम्मेलन में भाग लेना था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 5, 2013, 21:41

comments powered by Disqus