मुंबई बैठक में आज आ सकते हैं येदियुरप्पा

मुंबई बैठक में आज आ सकते हैं येदियुरप्पा

मुम्बई: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा मुम्बई में चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को शामिल हो सकते हैं।

भाजपा की यह बैठक गुरुवार को आरम्भ हुई और पहले ही दिन विवादों में घिर गई। विवादों का पटाक्षेप करने के लिए भाजपा ने पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा ले लिया, जिसके बाद ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल हुए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा बैठक में शुक्रवार को शिरकत कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उनकी सहमति से ही सदानंद गौड़ा को मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन येदियुरप्पा अब गौड़ा को हटाने पर अड़े हैं और केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मूड में नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 24, 2012, 23:44

comments powered by Disqus