Last Updated: Friday, March 1, 2013, 13:24

मुंबई : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं से शुक्रवार को यहां मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद राहुल की मुंबई की यह प्रथम यात्रा है।
मध्य मुंबई में तिलक भवन स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश भी हैं। सभी सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर, पदाधिकारी तथा मुंबई की जिला इकाइयों के प्रमुख बैठक में शामिल हो रहे हैं।
कृपाशंकर सिंह के इस्तीफे के बाद से मुंबई कांग्रेस इकाई पिछले एक साल से बगैर नेता के है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पिछले साल स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। पार्टी को उस वक्त से सिंह के स्थान पर कोई और व्यक्ति नहीं मिला। पार्टी सूत्रों ने इस पद पर नियुक्ति में हो रही देर के लिए अंदरूनी कलह को जिम्मेदार ठहराया है। (एजेंसी)
First Published: Friday, March 1, 2013, 13:24