‘मुंबई में हिंसा की जानकारी पहले से थी’

‘मुंबई में हिंसा की जानकारी पहले से थी’


मुंबई : मुंबई पुलिस को आजाद मैदान में हुई हिंसा के बारे में पहले सी ही खुफिया जानकारी थी। मुंबई पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक ने बताया कि पुलिस ने इसे फैलने से रोकने के लिये कई पुलिसकर्मियों को तैनात कर रखा था।

उन्होंने कहा कि हमें जानकारी थी कि वहां करीब 20 हजार लोग मौजूद होंगे और कुछ गड़बड़ हो सकती है। इसलिये वहां एक संयुक्त पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और चार पुलिस उपायुक्तों समेत 700 जवान तैनात किए गए थे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 14, 2012, 01:09

comments powered by Disqus