Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 16:56

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद ब्रज भूषण सिंह ने मीडिया के सामने कहा, मैं माफिया हूं, मैं कैसे गांधी हो सकता हूं? मेरे खिलाफ चालीस केस दर्ज हैं। अपराध के मामलों पर कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सिंह पुलिस स्टेशन गए थे। जब सिंह से पूछा गया कि क्या यह गांधीगिरी है? तो उन्होंने कहा कि मैं अपने लोगों की शिकायतों के लिए यह कर रहा हूं। पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद कहने का यह मेरा तरीका है।
सपा सांसद का यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है क्योंकि उनकी सरकार के मंत्री पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ महीने उत्तर प्रदेश के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि सरकारी अधिकारी थोड़ी बहुत चोरी कर सकते हैं। यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा था कि अगर आप कठिन परिश्रम करते हैं तो थोड़ी बहुत चोरी कर सकते है लेकिन डकैतों नहीं।
First Published: Sunday, September 30, 2012, 16:56