मैं पाक-साफ हूं, मैंने कुछ गलत नहीं किया: गडकरी

मैं पाक-साफ हूं, मैंने कुछ गलत नहीं किया: गडकरी

मैं पाक-साफ हूं, मैंने कुछ गलत नहीं किया: गडकरीनई दिल्ली: अपनी कंपनियों में संदेहास्पद निवेशों के आरोपों के चलते भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का दबाव महसूस कर रहे नितिन गडकरी ने बुधवार को दावा किया कि वह पाक साफ हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

गडकरी ने यहां कहा कि हमें बदनाम करने की कोशिश हो रही है। हम पाक साफ हैं। डरने की कोई बात नहीं है और हम किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है।उल्लेखनीय है कि इसी आरोप के चलते पार्टी के दो सांसद राम जेठमलानी और यशवंत सिन्हा उनसे अध्यक्ष पद से इस्तीफा मांग चुके हैं।

भ्रष्टाचार और मंहगाई के मुद्दों पर दिल्ली भाजपा की ओर से आयोजित विरोध रैली के अपने संबोधन में गडकरी ने यह सफाई दी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जो कोई भी उसके विरूद्ध बोलता है या उसके गलत कार्यो तथा भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करता है, वह उसे सीबीआई का भय दिखा कर डराती है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में कांग्रेस ने लूट मचा रखी है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की पोल खोल रही है। इसीलिए हमें बदनाम करने का प्रयास हो रहा है।

कांग्रेस पर उन्होंने इल्जाम लगाया कि उसने बसपा की मायावती, सपा के मुलायम सिंह, झामुमो के शिबूसोरेन, द्रमुक मंत्रियों और एनसीपी को डराने के लिए सीबीआई का दुरूपयोग किया। वह उन्हें सीबीआई फाइलों और मामलों से डराती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि अगर आप हमारे खिलाफ बोले तो हम आपको तबाह कर देंगे। गडकरी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि वह अफजल गुरू को फांसी क्यों नहीं दे रही है।

इस अवसर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि विदेश के दबाव में वह खुदरा क्षेत्र में एफडीआई ला रही है।

दिल्ली भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में मुख्तार अब्बास नकवी, विजय कुमार मल्होत्रा, विजय गोयल और विजेन्द्र गुप्ता आदि लोग शामिल थे। (एजेंसी)




First Published: Wednesday, November 21, 2012, 17:40

comments powered by Disqus