मोदी के कटाक्ष पर तिलमिलाई कांग्रेस, किया पलटवार

मोदी के कटाक्ष पर तिलमिलाई कांग्रेस, किया पलटवार

मोदी के कटाक्ष पर तिलमिलाई कांग्रेस, किया पलटवारनई दिल्ली : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने रविवार को पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के समक्ष जब भी संकट आता है तो वह ‘धर्मनिरपेक्षता का बुर्का’ ओढ़ लेती है। पार्टी ने कहा कि यह व्यवहार सांप्रदायिकता से अच्छा है।

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने ट्विटर पर लिखा, ‘धर्मनिरपेक्षता का बुर्का उनकी (भाजपा की) सांप्रदायिकता से अच्छा है। सांप्रदायिकता देश को बांटती है।’

पुणे में रविवार को एक सार्वजनिक सभा में मोदी ने आरोप लगाए कि कांग्रेस के सामने जब भी संकट आता है तो वह धर्मनिरपेक्षता का बुर्का ओढ़कर बंकर में छुप जाती है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाए कि कांग्रेस से जब मूल्य वृद्धि, भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों के बारे में पूछा जाता है तो वह धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे का प्रयोग करती है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 14, 2013, 23:54

comments powered by Disqus