मोदी के विकास मॉडल की बखान करने वाले मुंबई छोड़ दें : नितेश राणे| Nitesh Rane

मोदी के विकास मॉडल की बखान करने वाले मुंबई छोड़ दें : नितेश राणे

मोदी के विकास मॉडल की बखान करने वाले मुंबई छोड़ दें : नितेश राणेज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को मुंबई में रहने के खिलाफ अभी तक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ही आग उगलते रहे हैं। लेकिन पर प्रांतियों का विरोध करने में एक और नाम जुड़ गया है। इस बार मुंबई स्वाभिमान संगठन के प्रमुख और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने गुजरातियों को अपने निशाने पर लिया है। नितेश ने गुजरातियों से मुंबई छोड़ने के लिए कहा है।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर नितेश ने अप्रत्यक्ष रूप से गुजरातियों और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। नितेश ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। नितेश के मुताबिक उनका यह बयान सभी गुजरातियों के लिए नहीं है। नितेश के अनुसार गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ करने वाले गुजरातियों को उन्होंने मुंबई छोड़कर जाने की बात कही है। नितेश ने पूछा है कि अगर गुजरात में विकास होता तो वे मुंबई में क्यों आते।

उन्होंने लिखा है कि "शाकाहारी आसमान, शाकाहारी अस्पताल, शाकाहारी हाउसिंग सोसाइटी और जल्द ही शाकाहारी मुंबई, अगर गुजराती मुंबई छोड़ कर नहीं गए तो मुंबई को जल्द ही गुजरात बना देंगे। सावधान।"

राणे के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में हंगामा खड़ा हो गया है। इस टि्वट के जरिए नितेश ने मोदी पर निशाना साधा है। उनके बयान का न केवल गुजराती समाज ने विरोध किया है बल्कि बीजेपी भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। गुजराती समाज ने इसे संविधान के खिलाफ बताया और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी मुंबई ईकाई के आशीष शेलार ने विधान परिषद में अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराते हुए कि राणे के इस तरह के बयान से मुंबई में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगड़ सकता है। यह मोदी और गुजराती लोगों के लिए अपमानजनक बयान है। मुंबई में कई धर्मों के लोग आराम से रहते हैं इस तरह की हरकतों की वजह से धार्मिक टकराव हो सकते हैं। राज्य सरकार को इसे गंभीर रूप से लेना चाहिए और इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

First Published: Saturday, August 3, 2013, 13:21

comments powered by Disqus