Last Updated: Thursday, August 16, 2012, 18:53
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उसके वरिष्ठ नेता शनिवार को देश की मौजूदा आर्थिक समस्याओं पर चिंतन करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इस बैठक में आर्थिक संकट का राज्यों पर असर, सूखे जैसी स्थिति का असर और केंद्र सरकार द्वारा भाजपा शासित राज्यों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार जैसे मुद्दों पर गम्भीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, भाजपा जहां शासन में नहीं है उन राज्यों के नेता विपक्ष और पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सिन्हा ने कहा कि देश गंभीरआर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। यहां तक कि जो विकास हुआ है, वह नौकरीविहीन विकास है। रोजगार का स्तर वह नहीं है जो होना चाहिए था, रेटिंग एजेंसियां लगातार भारत की साख घटा रही हैं और सरकार की नीतियां लकवाग्रस्त हो गई हैं।
बैठक का उद्देश्य नकारात्मक नहीं होने का दावा करते हुए सिन्हा ने कहा कि हम यह देखना और तुलना करना चाहते हैं कि इस स्थिति से हमारे राज्य कैसे सुलट रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 16, 2012, 18:53