Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 12:41

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आर.पी.एन सिंह ने शनिवार को कहा कि यह समय संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने पर राजनीति करने का नहीं बल्कि शांति और संयम बनाए रखने का है।
आर.पी.एन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, `अफजल को शनिवार सुबह फांसी दे दी गई। यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि शांति और संयम बनाए रखने का है।` अफजल को दिसम्बर 2001 के संसद हमले में उसकी भूमिका साबित हो जाने पर फांसी दे दी गई। (एजेंसी)
First Published: Saturday, February 9, 2013, 12:41