Last Updated: Thursday, December 8, 2011, 06:11
नई दिल्ली : देश के
नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय संयुक्त राष्ट्र के बाह्य लेखापरीक्षकों की समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कैग ने एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी। यह समिति समय-समय पर संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व खाद्य कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी आदि के बही-खातों का लेखापरीक्षण और प्रबंधन कार्यों को देखती है।
राय जर्मनी के नोरबर्ट हाउसर का स्थान लेंगे। हाउसर जर्मनी के फेडरल कोर्ट ऑफ आडिर्ट्स के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा कैग के महानिदेशक जगबंस सिंह इस समिति के तकनीकी समूह के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस समिति का गठन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव के जरिए किया गया था।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 8, 2011, 16:41