Last Updated: Friday, July 20, 2012, 21:29
नई दिल्ली: मुस्लिमों के लिए रोजे का पाक महीना रमजान रविवार से शुरू होगा क्योंकि दूज का चांद शुक्रवार रात नहीं दिखा। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
दूज का चांद निरीक्षण समिति की यहां बैठक के बाद मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि दूज का चांद नहीं दिखा।
मौलाना मुकर्रम ने कहा, ‘रमजान का महीना रविवार से शुरू होगा।’ रमजान चंद्रमा आधारित इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। रमजान महीने में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं जिसमें अन्न और जल तक नहीं लेते।
एक महीने तक चलने वाला उपवास का यह महीना अगले ईद-उल-फितर के त्योहार के साथ समाप्त होगा। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 20, 2012, 21:29