Last Updated: Monday, June 10, 2013, 20:42

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को जो पत्र (अंग्रेजी में) पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लिखा, उसका मजमून इस प्रकार है :
प्रिय श्री राजनाथ सिंहजी,
अपने अब तक के जीवनकाल में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने को मैंने अपने लिए अपार गर्व और अंतहीन संतोष का एक विषय पाया।
कुछ समय से पार्टी के कामकाज से, या यह जिस दिशा में जा रही है, उससे तालमेल बिठाने में मैं कठिनाई महसूस कर रहा हूं। मुझे अब नहीं लगता कि यह वही आदर्शवादी पार्टी है, जिसे डॉ. (श्यामा प्रसाद) मुखर्जी, पंडित दीन दयालजी (उपाध्याय), नानाजी (देशमुख) और (अटल बिहारी) वाजपेयीजी ने खड़ा किया था, जिनकी एकमात्र चिंता देश और देश की जनता थी। हमारे अधिकांश नेता आज सिर्फ अपने निजी एजेंडों के लिए चिंतित हैं।
इसलिए मैंने पार्टी के तीन प्रमुख मंचों- राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इसे मेरा त्यागपत्र माना जाए।
आपका,
ला.कृ. आडवाणी
10.06.2013 (एजेंसी)
First Published: Monday, June 10, 2013, 20:42