राजस्थान के रण में आज गरजेंगे राहुल गांधी

राजस्थान के रण में आज गरजेंगे राहुल गांधी

राजस्थान के रण में आज गरजेंगे राहुल गांधी ज़ी मीडिया ब्यूरो

जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान में गरजेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश राजस्थान के बारां जिले में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव गुरुदास कामत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा चन्द्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सीपी जोशी प्रभारी सचिव अशोक तंवर एवं केंद्रीय मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।

कोटा संभाग की रैली में भारी संख्या में सहरिया आदिवासियों, किसानों समेत महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर सहरिया आदिवासियों और आम जनता में भारी उत्साह है। कांग्रेस ने यह रैली एतिहासिक एवं अभूतपूर्व होने का दावा किया है।

कि राहुल गांधी अपने एक दिवसीय कोटा संभाग के दौरे के दौरान परवन नदी सिंचाई पेयजल परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही काली सिन्ध में सब क्रिटिकल पॉवर प्लांट और छबड़ा में तीन विद्युत इकाईयों के उद्घाटन और सुपर क्रिटिकल पॉवर संयंत्र के शिलान्यास कायर्क्रम में भी शरीक होंगे।

First Published: Tuesday, September 17, 2013, 09:12

comments powered by Disqus