Last Updated: Monday, October 22, 2012, 17:53

नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज दुर्गा पूजा के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाईचारे को बढ़ाता है और लोगों को नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह शक्ति और भक्ति का पर्व है और चेतना के उच्च स्तर तक जाने के अंदरूनी संघर्ष का प्रतीक है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हम मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें और हमारी भूमि को शांति, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। राष्ट्रपति ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ाता है और देवी दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। मुखर्जी दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में फिलहाल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अपने पैतृक आवास पर मौजूद हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 22, 2012, 17:53