राहुल गांधी ही बनेंगे अगले प्रधानमंत्री : बेनी

राहुल गांधी ही बनेंगे अगले प्रधानमंत्री : बेनी

राहुल गांधी ही बनेंगे अगले प्रधानमंत्री : बेनी गोण्डा : केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हजारों लोगों का कत्लेआम करने वाले व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना रही है, जबकि सत्ता के असली हकदार देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के उत्तराधिकारी राहुल गांधी हैं और चुनाव के बाद वही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय इस्पात मंत्री शनिवार को यहां गांधी पार्क में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम द्वारा 236.29 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की शुरुआत करने के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुस्लिम लड़कियों को सोलर लालटेन वितरित करने के बाद अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1922 में देश के हिन्दू और मुसलमानों को एक साथ लेकर देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रह शुरू किया तो 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बन गया, जिसकी वजह से देश आजाद तो हुआ लेकिन हमें खंडित आजादी मिली। पाकिस्तान के रूप में एक नए राष्ट्र का जन्म हो गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 17, 2013, 21:01

comments powered by Disqus