Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 16:21
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना के साथ आगामी दो दिसंबर से ‘इंदरा’ कूट नाम वाले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए रूस के दो जंगी जहाज आज मुंबई में प्रवेश करेंगे। दो दिन का नौसैनिक अभ्यास दो दिसंबर से मुंबई तट से परे होगा, जहां भारतीय पक्ष बल के विभिन्न तरह के विमानों के साथ दिल्ली श्रेणी के विध्वंसक आईएनएस मैसूर और ताबर श्रेणी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र फ्रिगेट के साथ अभ्यास में भाग लेगा।
रूसी पक्ष विध्वंसक मार्शल शापोनिश्कोव, बेड़े के जहाज अलातौ और बेड़े के टैंकर इरकुट के साथ अभ्यास में भाग लेने आ रहा है। भारत और रूस की नौसेनाएं पिछले कुछ वर्ष से संयुक्त अभ्यास का आयोजन कर रही हैं। दोनो पक्षों की सेनाएं एक ही कूट नाम इंदरा के तहत संयुक्त अभ्यास करती हैं।
हाल ही में भारतीय सेना ने चीन-मंगोलिया सीमा से सटे एक प्रांत में अभ्यास के लिए अपनी सेनाओं को रूस भेजा था। भारत और रूस ने 2003 के बाद से इंदरा श्रृंखला के तहत पांच बार संयुक्त अभ्यास किया है। इस तरह का अंतिम अभ्यास अक्तूबर 2010 में भारत में आयोजित किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 28, 2012, 16:21