लंदन से लापता भारतीय किशोरी स्कॉटलैंड में मिली

लंदन से लापता भारतीय किशोरी स्कॉटलैंड में मिली

लंदन : लंदन से लापता हुई 27 साल की भारतीय लड़की स्कॉटलैंड में मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि इमान शाह स्कॉटलैंड के नार्थर्न पर्थशायर में सुरक्षित मिली है। वह बीते 10 जून को मध्य लंदन में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट से लापता हो गई थी। वह परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आई थी।

वह किन परिस्थितियों में लापता हुई थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, ‘मेट्रोपोलिटन पुलिस सेवा के जांच अधिकारी स्कॉटलैंड पुलिस के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं। हम मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, June 21, 2013, 08:59

comments powered by Disqus