Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 18:20
डिब्रूगढ़ : असम में डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ के सिलसिले में सेना के पांच जवान गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि लखीमपुर जिले से ताल्लुक रखने वाली लड़की और उसका भाई कामख्या एक्सप्रेस से गुरुवार देर रात गुवाहाटी पहुंचे। वे अलग रेस्ट रूम गए। इस बीच 58 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों के एक समूह ने कथित रूप से लड़की के साथ छेड़खानी की।
पुलिस ने कहा कि जवानों ने पहले लड़के के रेस्ट रूम को बंद कर दिया और उसके बाद वे लड़की के रेस्ट रूम में गए और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बताया कि जब लड़की मदद के लिए चिल्लाई तो निकटवर्ती लोग उसके बचाव के लिए आए। उन्होंने जवानों की पिटाई की और चार सैनिकों को पुलिस के हवाले कर दिया। एक जवान भाग गया। गिरफ्तार जवानों की पहचान मनदीप सिंह, पीसी जोशी, विष्णु बहादुर राणा और अरिन्दर सिंह के रूप में की।
पुलिस ने बताया कि सैन्य अधिकारियों ने भागे पांचवें जवान कमाल बहादुर छेत्री को पुलिस थाने के हवाले कर दिया। सभी पांचों को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 15, 2013, 18:20