Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 21:37
ज़ी मीडिया ब्यूरोगोवा : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंदिम दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 आम चुनाव के लिए प्रचार समिति की कमान सौंप दी गई। इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए की। इसके पहले, भाजपा के संसदीय बोर्ड ने प्रचार समिति का कमान मोदी को सौंपने के लिए अपनी मंजूरी दी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं का ख्याल रखेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं का ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि प्रचार सिमति का कमान मोदी कौ सौंपने के बारे में फैसला सहमति से हुआ।
इसके पहले, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रसे पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ राष्ट्रीय संकल्प है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत निर्माण पर लोगों का हक नहीं ‘शक’ है। कांग्रेस ने देश का भरोसा खोया है और केंद्र की सरकार हर दिन लोगों का भरोसा तोड़ रही है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पापों के कारण जनता में गुस्सा है।
इसके पहले आज पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फोन पर लालकृष्ण आडवाणी से बात की। आडवाणी गोवा नहीं पहुंचे हैं। बताया जाता है कि उनकी तबीयत खराब है।
सूत्रों ने बताया कि आम चुनाव के लिए मोदी को प्रचार समिति बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। इसकी घोषणा राजनाथ सिंह स्वयं करेंगे। वहीं, राजनाथ पर मोदी का पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
First Published: Sunday, June 9, 2013, 14:00